भूख के खिलाफ नई पहल: धनबाद में शुरू हुई लंगर सेवा, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा निःशुल्क भोजन

KK Sagar
3 Min Read

धनबाद। स्थानीय नागरिकों की सामाजिक संस्था ‘नई पहल’ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर में लंगर सेवा की शुरुआत की है। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य धनबाद शहर के जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय लोगों तक निःशुल्क भोजन पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

लंगर सेवा की शुरुआत

संस्था के सचिव विकास साव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से लंगर सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा धनबाद शहर के विभिन्न इलाकों में नियमित रूप से संचालित की जाएगी।

हर महीने 21 तारीख को मिलेगा भोजन

विकास साव ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में ऐसे लोग रहते हैं, जिन्हें नियमित भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी को देखते हुए ‘नई पहल’ ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को दोपहर 1:00 बजे झारखंड मैदान, हीरापुर में लंगर सेवा आयोजित की जाएगी। इस दौरान स्वच्छ, पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा से जुड़कर सहयोग करें और अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इस मानवीय पहल से जोड़ने में मदद करें।

आगे और भी सामाजिक कार्यों की योजना

‘नई पहल’ संस्था द्वारा भविष्य में कमजोर वर्ग के नागरिकों की शादी, दशकर्म एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग देने पर भी विचार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की सहभागिता

इस कार्यक्रम के संचालन में कई प्रमुख नागरिकों और पदाधिकारियों का सहयोग रहा। इनमें धनबाद के सिटी एसपी, डीएसपी हेडक्वार्टर, धनबाद थाना प्रभारी, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, कुंमनाथ सिंह, अमितेश सहाय, विकास रंजन, राजीव शर्मा, डॉ. युगेश्वर प्रसाद, डॉ. विजय झा, मनोज मालाकार, उदय प्रताप सिंह, शान्तनु कुमार चंद्रा, दिलीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

संस्था के पदाधिकारी

‘नई पहल’ संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव विकास साव, उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, तारकनाथ दास, कोषाध्यक्ष नितेश ठाकुर तथा सदस्य हर्षवर्धन, संतोष, विमलेश, साबिर और अखिलेश शर्मा शामिल हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....