मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में एक दिव्यांग कर्मचारी द्वारा रिबन काटकर लिफ्ट का उद्घाटन किया गया और इसके उपयोग की शुरुआत की गई। यह लिफ्ट 844 किलोग्राम वजन के साथ दूसरी मंजिल तक जा सकती है।
इस नई सुविधा के शुरू होने से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारी, बुजुर्ग कर्मचारी एवं महिलाएं बड़ी आसानी से अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकेंगे। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
नई लिफ्ट के उद्घाटन से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और इसे कार्यालय की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें –
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।