मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

KK Sagar
1 Min Read

16 अक्टूबर 2024 की रात को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को इस प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। यह इवेंट फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ थी। निकिता एक एक्ट्रेस हैं और 18 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। इस इवेंट में यूनियन टेरिटरी की रेखा पांडे सेकेंड रनरअप रहीं।

फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया और नेहा धूपिया ने उन्हें सैश से सम्मानित किया। इवेंट में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने परफॉर्म करने के साथ रैंप वॉक भी किया, जबकि नेहा धूपिया और राघव जुयाल जैसे सेलिब्रिटी भी रेड कार्पेट पर नजर आए।

निकिता ने एक्टिंग के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्टेज ड्रामा भी लिखे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म चंबल पार जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने वाली है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....