मिरर मीडिया : धनबाद जिले में इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस पर किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। जानकारी दें दें कि जिले में प्रत्येक वर्ष ब्लड या स्वास्थ्य से सम्बंधित आयोजन किये जाते रहें हैं।पर इस वर्ष जिले में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की ना सुगबुगाहट देखने को मिली ना ही आयोजन किया गया। जबकि कार्यक्रम को लेकर ना ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और ना ही इसके सदस्य ही ध्यान दिये। वहीं जब इस बाबत कुमार मधुरेंद्र ने बताया कि ये अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव का दायरा है और अगर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता तो जरूर सम्मिलित होते। हालांकि उनके द्वारा अध्यक्ष सह उपायुक्त को इसके बारे में आग्रह करते हुए इसकी सूचना भी दी। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने फ़ोन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
यहाँ यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि झारखंड पंचायत चुनाव की व्यस्तता को लेकर 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस पर किसी का ध्यान नहीं गया हो पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तरफ से हमेशा समाजहित में कार्य किये जाते रहें है चाहे वो स्वास्थ्य से सम्बंधित कार्यक्रम हो या फिर कुछ और।
गौरतलब है कि हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। 8 मई, 1828 में इसके संस्थापक या जनक जॉन हेनरी डिनैंट के जन्म दिन को ही विश्व रेडक्रॉस दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका प्रमुख कार्य मानव सेवा है। यह संस्था युद्ध तथा शांति के वक़्त विश्वभर के देशों की सरकारों के बीच समन्वय का कार्य करती है। 8 मई को मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद करते हैं।