सावन में दलमा मंदिर दर्शन के लिए अब देना होगा प्रवेश शुल्क

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : इस सावन माह से दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार प्रवेश शुल्क देना होगा। वन विभाग ने सावन माह के लिए विशेष शुल्क निर्धारित किया है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पैदल आने वाले श्रद्धालुओं से 5 रुपये, दोपहिया वाहनों से 50 रुपये, तीन पहिया वाहनों से 100 रुपये, और चार पहिया वाहनों से 150 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष शुल्क केवल सावन माह के लिए लागू किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है कि श्रद्धालुओं से शुल्क लिया जा रहा है, और प्रवेश की अनुमति शुल्क भुगतान के बाद ही दी जाएगी। लगभग तीन हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित दलमा बाबा का यह शिव मंदिर प्राचीन काल से ही भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। सावन के महीने में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार सहित कई राज्यों से हजारों भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Advertisement
Share This Article