मिरर मीडिया : हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बदलाव के मूड में हैं। शिक्षा भवनों को हरा रंग में रंगने के आदेश के बाद अब सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शैक्षणिक स्तर पर अगले शैक्षणिक सत्र से झारखंड के सरकारी स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ ही पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो एवं निर्मल महतो की जीवनी को
पढ़ाने के निर्देश जारी किये हैं। इस बाबत उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी और आज नतीजा हमारे सामने है कि हम झारखंड जैसे एक अलग राज्य में हैं। इस आंदोलन के बारे में यहाँ के लोग जाने इसलिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का विचार किया।
इसके साथ ही इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। हालांकि बीजेपी ने इन बड़े आंदोलनकारियों कि जीवनी पढ़ाने का स्वागत तो किया है पर सवाल भी किया है कि इसके साथ क्या शिबू सोरेन की नोट के बदले वोट और सदन में सरकार बचाने के लिए सौदेबाजी की घटना को भी जीवनी में शामिल करते हुए पाठ्यक्रम में पढ़ाते हुए बच्चों को जानकारी दी जाएगी। जबकि सत्ता सहायक कांग्रेस पार्टी ने भी इस फैसले को सही ठहराया है।