अधिकारियों ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा के निर्देश पर मतदान केंद्र का रेशनालाइजेशन, जर्जर व क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र तथा परिवर्तित हुए मतदान केंद्रों को अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने व SSR-2024 (संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024) के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक किया गया। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह कार्यपालक दंडाधिकारी धालभूम जयप्रकाश करमाली व संतोष कुमार महतो उपस्थित थे। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्र संख्या 11 व 12 का कुछ अनुभाग काटकर 15 व 16 में स्थानांतरित किये जाने तथा मतदान केंद्र संख्या 106 एवं 123 को दो भागों में बांटे जाने व मतदान केन्द्र संख्या 105, 121, 122, 268 व 269 को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर चर्चा किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *