मिरर मीडिया : पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी लगातार फैल रहा है। ओमिक्रॉन इतनी तेजी से फैल रहा है कि महज एक महीने में यह 108 देशों तक में फैल चुका है। इस एक महीने में इस ओमिक्रॉन के दुनिया में अब तक 1,51,368 केस सामने आ चुके हैं। साथ ही अब तक इससे 26 लोगों की मौत हो चुकी है। एक महीने के अंदर ही इससे हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह सिलसिला जारी है। इसके भयावह रूप ले लेने से कई देशों की सरकारों को प्रतिबंध भी लगाने पड़े हैं। इनमें यात्रा प्रतिबंध भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन का पहला मामला 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी ओमिक्रॉन को चिंता का विषय बता चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें किसी अन्य की तुलना में अधिक संख्य में म्यूटेशन हैं। इसके कारण यह तेजी से फैल रहा है।