Homeराज्यJamshedpur Newsदुर्गापूजा पर मनचलों की आएगी शामत, महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार 'शक्ति...

दुर्गापूजा पर मनचलों की आएगी शामत, महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार ‘शक्ति दस्ता’, पिंक स्कूटी पर करेंगी पेट्रोलिंग

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग हैं। शहर में 3000 से अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं। जिसमें रैफ, जैप, आइआरबी, होमगार्ड के अलावा दूसरे जिले से भी पुलिस के जवान मंगाए गए हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति दस्ते’ को तैनात किया है। इन्‍हें महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पहली बार शहर में 25 स्कूटी पर 50 सशस्त्र महिला पुलिस की जवान पेट्रोलिंग पर रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला जवान खासकर पंडालों के आसपास छेड़खानी, छिनतई जैसे अपराधों पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूजा घूमने के लिए आने वाले महिला श्रद्धालुओं को काफी सहायता मिलेगी और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। एसएसपी ने बताया कि टीम को अगर किसी पर शक होता है तो वह सीधे 100 डायल कर या फिर डीएसपी सीसीआर, एसएसपी या सिटी एसपी को फोन कर जानकारी देगी। जिसके बाद उक्त लोकेशन पर कार्रवाई के लिए अन्य जवानों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह टीम 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक शहर में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अभी से निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई आपत्तिजनक या उत्तेजक संवाद या तस्वीर प्रकाशित न करें। यदि ऐसा होता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस गाड़ियों में वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि घटना के दौरान तत्काल वीडियोग्राफी की जा सके।

Most Popular