महाशिवरात्रि पर PM मोदी ने किसानों के लिए जारी की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची राशि

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंगिका क्षेत्र में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जो 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंचेंगे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पीएम का संबोधन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन भूमि पर महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे समय में, उन्हें पीएम किसान निधि की एक और किस्त भेजने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, देशभर के किसानों के खातों में एक क्लिक पर 22,000 करोड़ रुपये पहुंच गए हैं।

किसान, महिला, गरीब और नौजवान – इन स्तंभों पर आधारित है विकसित भारत

प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने संबोधन को याद करते हुए कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए चार स्तंभ महत्वपूर्ण हैं – गरीब, किसान, महिला और नौजवान। उन्होंने बताया कि NDA सरकार की प्राथमिकता हमेशा से किसान कल्याण रही है, चाहे केंद्र में हो या प्रदेश में।

Advertisement

यह भी देखें:

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र,पेपर लीक व अन्य मुद्दों पर हो सकता है टकराव

https://youtu.be/AKPloDRrKyc?si=coJP55kfl_yJH4EI

मंदराचल की धरती पर प्रधानमंत्री का विशेष संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ के इस समय में मंदराचल की भूमि पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह भूमि आस्था, विरासत और विकसित भारत का सामर्थ्य प्रदर्शित करती है। पीएम ने इसे शहीद तिलका मांझी की धरती और सिल्क सिटी भी बताया।

Share This Article