मई दिवस पर सीएम नीतीश ने श्रमिक भाई-बहनों को दी शुभकामनाएं, बोले-विकास में बड़ी भूमिका

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के मौके पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है।

एक मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों का सम्मान और उनके योगदान को याद करना है।

Advertisement
Share This Article