राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर उप विकास आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि : जनप्रतिनिधियों के साथ गांधी सेवा सदन में रखा 2 मिनट का मौन

मिरर मीडिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उन्होंने कहा राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

साथ ही शहीद दिवस के अवसर पर गांधी सेवा सदन में पूर्व मंत्री माननीय मन्नान मल्लिक, विधायक झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह, उप विकास आयुक्त, बीयाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा व अन्य लोगों ने शहीद दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles