पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी की पहल पर पलामू पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

KK Sagar
1 Min Read

पलामू: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से पुलिस लाइन, पलामू परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मेदांता अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों का रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर) सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की। इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार तथा नियमित व्यायाम के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मेदांता अस्पताल, रांची की चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पुलिस बल के कल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

.

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....