
विदेश: चीन ने एक बार फिर ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन किया। चीनी वायु सेना के 13 विमानों ने ताइवान के सैन्य विमान रक्षा क्षेत्र में उड़ान भरे। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। इन 13 विमानों में फाइटर जेट्स और ड्रोन भी शामिल हैं।
बता दें कि ताइवान ने दावा किया कि चीन ने ड्रिल एक्सरसाइज करते हुए लड़ाकू हवाई गश्ती भी भेजे। इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा करता आया है। ताइवान का कहना है कि पिछले चार सालों से चीन इस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास कर रहा है।
ज्ञातव्य है कि इस साल अप्रैल महीने में भी ताइवान ने दावा किया था कि चीन ने कई दर्जन युद्धक विमान और 11 युद्धपोत ताइवान के क्षेत्र में भेजे। वहीं, अगस्त महीने में भी चीन के 20 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के सैन्य विमान रक्षा क्षेत्र में दाखिल होकर उड़ान भरी थी। इन विमानों ने ताइवान की मध्य रेखा को भी पार किया था।