जमशेदपुर में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद, गोविंदपुर में 9 घरों को बनाया निशाना, लोगों में आक्रोश

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर चोरों का हौसला बढ़ गया है। चोरों ने गोविंदपुर के 9 घरों को निशाना बनाया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना सीसीटीवी में कैद है। जिसमें चोर मुंह मे गमछा बांधकर सोसायटी में घुसते नज़र आ रहे है। रात के अंधेरे में चोरों ने उन घरों को निशाने पर लिया जिन घरों के लोग शहर से बाहर गए हुए थे।

बता दें कि सोमवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ रॉक गार्डन में 9 फ्लैट का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी की घटना चोरों ने को अंजाम दिया है। चोरों ने तार कंपनी कर्मचारी राकेश कुमार, एमएम महतो, पद्मलोचन मिश्र, अनिल कुमार सिन्हा और राम कुमार सिंह के फ्लैट समेत अन्य फ्लैट में चोरी की। चोरों ने कुल नकद समेत 25 से 30 लाख के गहनों की चोरी की है। बताया जाता है कि ये वही गैंग है जिन्होंने परसुडीह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Share This Article