चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन ने चोरी के एक मोबाइल के साथ एक शक्स को गिरफ्तारी का गया है।

धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे गश्ती के दौरान टिकट काउंटर के पास से एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि स्टेशन के टिकट काउंटर परिसर में सो रहे व्यक्ति के पास से मोबाइल चोरी की है।

इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार शख्स का नाम मोहम्मदज अरमान बताया जा रहा है। जो मिल्लतगंज गौसिया मस्जिद के पास, भूली का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद मोबाइल अभिषेक कुमार शर्मा का बताय जा रहा है। जो झरिया के रहने वाले हैं।

Advertisement
Share This Article