शराब की 13 बोतलों के साथ धनबाद स्टेशन से एक व्यक्ति गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता के दौरान शराब तस्करी का मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 13 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

संदिग्ध अवस्था में पीठू बैग के साथ पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, 03 जनवरी 2026 को निरीक्षक प्रभारी अ0आ0शा0/धनबाद के निर्देशन में धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में आपराधिक गश्त एवं निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 03 के कालका छोर पर एक व्यक्ति को काले रंग के पीठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर वह व्यक्ति घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, जिसे गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।

बैग से शराब और बीयर बरामद

तलाशी के दौरान पीठू बैग से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की गई। मौके पर ही नियमानुसार शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जब्त सामान का विवरण:

12 बोतल Royal Challenge Finest Premium Whisky, क्षमता: 375 एमएल प्रति बोतल, कीमत: ₹410 प्रति बोतल, 01 बोतल Block Buster Beer, क्षमता: 650 एमएल

कीमत: ₹200, कुल मात्रा: 5150 एमएल,

कुल अनुमानित कीमत: ₹5,120

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुकेश सिंह, निवासी रानीसराय, बख्तीयारपुर, थाना बख्तीयारपुर, जिला पटना (बिहार) के रूप में की गई है।

उत्पाद विभाग को सौंपा गया मामला

गिरफ्तारी एवं जब्ती की कार्रवाई के बाद आरोपी को जब्त शराब व बीयर के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द करने के लिए रेसुब पोस्ट धनबाद के हवाले कर दिया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....