Bihar: बिहार में सर्दी का सितम जारी, पटना में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना जिले में लगातार बढ़ती ठंड और तेजी से गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। भीषण ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

बिहार में सर्दी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत यह पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश पटना जिले के सभी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा सर्वोपरि है, इसलिए कम तापमान की स्थिति में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

बड़ी कक्षाओं के समय में भी बदलाव

Advertisement

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए 8 जनवरी तक वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी कक्षाएं पूरी तरह बंद नहीं की गई हैं। हालांकि, उनके समय में बदलाव किया गया है।

9वीं से ऊपर वाले कक्षा 10:30 बजे के बाद

कक्षा 8वीं तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी 2026 तक प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं कक्षा 9वीं और ऊपर स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे के बीच ही संचालित किए जा सकेंगे। साथ ही प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए चलने वाली विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। 

Share This Article