बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD का अलर्ट जारी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में मानसून के तीन चार दिन में पहुंचने की संभावना है। इसके पहले आज गुरुवार 11 जून को पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है। पटना और इसके आस-पास के जिलों बक्सर, सुपौल, मधेपुरा, सीवान और छपरा में अचानक मौसम बदल गया है। इन जिलों में सुबह-सुबह काले बादल छाए, तेज हवाएं चलीं और फिर झमाझम बारिश होने लगी।

आज पूरे बिहार में होगी बारिश

पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, आज गुरुवार को बिहार के सभी जिलो में सभी जिलों में बारिश के साथ बादल गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने राज्य में बन रही मौसम की परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए 24 जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट तो 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किा है।

हेवी रेन की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज आंधी, वज्रपात (बिजली गिरने) और मूसलाधार बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्यभर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदले रूप को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों और किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी है।

दो हिस्सों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आपदा की स्थिति से निपटने और लोगों को सावधान करने के लिए राज्य को दो हिस्सों में बांटकर अलर्ट जारी किया है। भारी खतरे की आशंका वाले जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्यम से तेज बारिश और आंधी की संभावना वाले जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिले में ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई सहित कई जिले।

येलो अलर्ट वाले जिले

राजधानी पटना समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा शामिल हैं, जहां मध्यम से तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

12 से 15 जून के बीच मॉनसून की एंट्री

इस तरह से बिहार में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि 12 से 15 जून के बीच राज्य में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। लेकिन 20 जून तक सभी जिलों में पूरी तरह से मॉनसून एक्टिव हो जाएगा। पटना की बात करें तो, आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे मौसम में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article