पाकिस्तान ने छेड़ा जंग, ड्रोन और मिसाइल से कर रहा है आक्रमण : भारत का S-400 बना दुश्मन की दीवार!

KK Sagar
2 Min Read

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होंगी कि पाकिस्तान ने जंग शुरू कर दी है जिसको भारत मुहतोड़ जवाब दे रहा है और हर मोर्चे पर भारत उसे विफल कर रहा है। उधमपुर और वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में अचानक पूर्ण ब्लैकआउट की खबर है, जबकि पठानकोट कों भी ब्लैकआउट किया गया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली S-400 ने शानदार प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

ड्रोन हमलों की कोशिशें भी नाकाम

Advertisement

उधमपुर में एक संभावित ड्रोन हमले को नाकाम किया गया है, जबकि अखनूर सेक्टर में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी संवेदनशील ठिकानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

क्या पाकिस्तान ने छेड़ दी है जंग?

इस तरह की आक्रामक गतिविधियों से यह सवाल उठने लगा है कि क्या पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध की शुरुआत कर दी है? भारत ने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....