पलामू को मिला नया पुलिस कप्तान: IPS कपिल चौधरी ने संभाली कमान, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

KK Sagar
1 Min Read

पलामू। जिले के 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कपिल चौधरी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कुर्सी संभालते ही उन्होंने साफ संकेत दे दिया कि अब जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नए एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बेहतर पुलिसिंग और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था कायम करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच भरोसा मजबूत करना उनके कार्य का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

नए एसपी के पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर नई रणनीति के तहत ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....