परसुडीह के पटेल महतो के साथ मारपीट, बुरी तरह घायल, अवैध शराब कारोबारी जितेंद्र सिंह के गुर्गों ने किया हमला

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : परसुडीह निवासी पटेल महतो पर सरजामदा के अवैध शराब कारोबारी जितेंद्र सिंह के गुर्गों ने सोमवार को बाज़ार में मारपीट की। इस मारपीट में पटेल महतो को काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग परसुडीह पहुंचे और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर यह हमला किया गया। इसके पहले भी पटेल महतो और उसके परिवार के लोगों के साथ इसके पहले भी मारपीट की गयी थी। स्कोर्पियों में भी तोड़फोड़ की गयी थी। जब मामले को लेकर पटेल महतो के परिवार के लोग थाने पर गये थे। तब जितेंद्र सिंह ने थाना परिसर में ही परिवार के लोगों को धमकाया था। जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक पटेल महतो अपने एक दोस्त के साथ परसुडीह बाजार खरीदारी करने के लिए गया हुआ था। इस बीच वह एक सोनार दुकान के सामने बारिश के कारण ठहरा हुआ था। इस बीच ही 4-5 लोग आए और नाम पूछा। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। लाठी-डंडा से उसके साथ मारपीट की गयी। इस बीच लोग तमाशबीन बने हुए थे। मारपीट करनेवाले लोग जितेंद्र सिंह और मिथुन चक्रवर्ती का नाम ले रहे थे और जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *