आदित्‍यपुर नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्‍सा, सड़को पर उतर जमकर हंगामा व प्रदर्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 के लोगों ने सड़को पर उतरकर नारेबाजी की। प्रभात नगर विकास समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने नगर निगम का घेराव कर दिया। इन लोगों के आंदोलन को देखते हुए पहले से तैयारी थी। लिहाजा, उनको गेट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने पानी की समस्या का स्थायीकरण करने की मांग की। इन लोगों के प्रदर्शन के बाद नगर निगम के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान उचित कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया। वार्ड 17 में जलापूर्ति योजना के धरातल पर नहीं उतरने के कारण लोगों में काफी गुस्सा है। यहां नगर निगम द्वारा पानी की आपूर्ति टैंकरों से करायी जाती है। नगर निगम के प्रशासक ने पूरे नगर निगम को 3 जोन में बांटकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *