Homeरांचीरांची में पेप्सीको लगाएगी 5 लेयर का बॉटलिंग प्लांट : 1500 से...

रांची में पेप्सीको लगाएगी 5 लेयर का बॉटलिंग प्लांट : 1500 से अधिक लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे रोजगार से

मिरर मीडिया : 300 करोड़ रुपए निवेश कर रांची में पेप्सीको, बॉटलिंग प्लांट लगाने जा रही है। प्लांट में पेप्सी के सारे ब्रांड की मॉडलिंग की जाएगी। कंपनी द्वारा रांची में 60 एकड़ भूमि की मांग की गई है। दरअसल वरुण बिवरेज ने जमशेदपुर में पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट लगाया है लेकिन डिमांड के मुकाबले उत्पादन कम होता है। बता दें कि इसकी फ्रेंचाइजी लेकर वरुण बिवरेज की ओर से उद्योग विभाग को निवेश के लिए प्रस्ताव दिया गया है।

इस लिहाज़ से पूर्वी भारत में पेप्सी के सॉफ्ट ड्रिंक की मांग पूरी हो जाएगी। सूत्रों कि माने तो इसमें सीजन के दौरान पंद्रह सौ और ऑफ सीजन में तीन सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने की बात कही गई है। कहा गया है कि रांची में 5 लेयर का प्लांट बनाया जाएगा। यानी एक ब्रांड की मॉडलिंग यदि हो रही है तो केवल उसकी ही होगी फिर इसी तरह अन्य ब्रांड की अलग अलग मॉडलिंग इकाई की स्थापना की जाएगी।

इस बाबत कंपनी के लिए भूमि की तलाश की जा रही है जल्द ही कंपनी को साइट पसंद आने पर भूमि का आवंटन भी कर दिया जाएगा। अमेरिकी कंपनी पेप्सिको का यह पूर्वी भारत में बरौनी के बाद अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जाएगा। इस इंवेस्टमेंट से रांची और आसपास के क्षेत्रों के 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।  साथ ही आलू की खेती करने वाले 5000 से अधिक किसानों को पेप्सिको के इस फूड प्रोसेसिंग प्लांट का लाभ मिलेगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular