मिरर मीडिया : दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कल सीधे ग्रीस से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचेंगे। यहां पर वे चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों की टीम से मिलेंगे। बता दें कि पीएम चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बंधाई देने वाले हैं।
सूत्रों कि माने तो करीब छह हजार से अधिक कार्यकर्ता एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त 2023 की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया। वह ऐसा करने वाला पहला देश बन चुका है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण में वर्चुअली शामिल हुए। उस समय वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान इसरो के वैज्ञानिकों को सराहा। उन्होंने कहा , ‘जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण को देखते हैं तो बहुत गर्व महसूस करते हैं। यह एक नए भारत की सुबह की तरह है। इस उपलब्धि के बाद अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत मून पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है। वहीं दक्षिणी ध्रुव में लैंड करने वाला पहला देश हो चुका है।