गोपालगंज में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, 50 हजार के इनामी आकाश का एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली 

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले में पुलीस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नगर थाना क्षेत्र के थावे-बंजारी बाईपास पर शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी

पुलिस सूत्रों ने बताया की उन्हें इनपुट मिली थी कि कुख्यात अपराधी आकाश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ थावे बंजारी बायपास रोड के आसपास कहीं है। वो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही नगर थाना और डीआईयू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान अपराधियों की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें कुख्यात अपराधी आकाश के दोनों पैर में गोली लगी है।

दोनों पैरों में लगी गोली

गोलीबारी के दौरान पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी आकाश कुमार के दोनों पैरों में गोलियां लगीं। पैर में गोली लगने से घायल होकर वो जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस बल ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। घायल अपराधी को नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

आकाश पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक घायल अपराधी का नाम आकाश कुमार है। वो थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का बेटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुख्यात आकाश सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। उस पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी। वो 2021 मे जेल से छूटकर बाहर आया था। तब से वो दोबारा अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

हाल ही में स्टील व्यवसायी से मांगी थी मोटी रंगदारी

हाल ही में उसने थावे के एक बड़े स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से मोटी रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी की रकम न मिलने पर उसने व्यवसायी को हत्या करने के लिए महज 60 दिनों का खुला अल्टीमेटम (समय) दिया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बिहार एसटीएफ की टीम पिछले 5 सालों से इस कुख्यात को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता था।

Share This Article