जमशेदपुर : सीतारामडेरा में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बिरसानगर के त्रिवेणी रेजीडेंसी के रहनेवाले मनोज कुमार से झपट्टा मारकर मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गए। बदमाशों ने मनोज कुमार को अपना शिकार तब बनाया जब वह पैदल जा रहे थे। घटना के बाद उन्होनें शोर मचाया, लेकिन जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा होते युवक भाग चुके थे। इस मामले में उनके बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। सीतारामडेरा पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और स्कूटी सवार युवकों की जोरशोर से तलाश कर रही है। पीडित मनोज ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही बस स्टैंड के पास जा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पीछे से त आए और उनके हाथ में झपट्टा मारते हुए मोबाइल छिन लिया और तेजी फरार हो गए।

