मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

Neelam
By Neelam
2 Min Read

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आकिरी सांसें लीं। वह महज 38 साल के थे।

घर के किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक यादव

डॉक्टर्स का पैनल प्रतीक यादव का जल्द पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। बुधवार तड़के करीब चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे प्रतीक यादव।

प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं

शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। अस्पताल की तरफ से भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी थी। उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

Share This Article