होली में मिलावटखोरों पर नकेल कसने की तैयारी, एक्शन में प्रशासन, कई दुकानों में मारा छापा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : होली पर खाद्य पदार्थों और मिठाई में मिलावटखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। शनिवार को मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए ताबड़-तोड़ छापे मारे जा रहे है। कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर नमूने जांच के लिए भेजे जा रहें है।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने साकची स्थित मेसर्स गंगा रेजेंसी से पनीर व एएमवाई परसुडीह बाजार से काला घोड़ा सरसों तेल, बेस्ट च्वाइस सरसों तेल, कलश बेसन, कलश मैदा, देवरथ बेसन, फार्चून सरसो तेल का नमूना संग्रहण किया। उन्होने बताया कि सभी नमूना को रासायनिक जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकूम, रांची भेजा जायेगा। अगर मानक पर सही नहीं पाये जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत् विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *