राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर के रूप में यह उनका दूसरा अनुभव है। इससे पहले अप्रैल 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

सुखोई-3 में भी उड़ान भर चुकी हैं उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से देश के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह पहली मौका है जब भारतीय राष्ट्रपति राफेल में सवार हुईं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी। उस उड़ान के बाद राष्ट्रपति ने अपना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वायुसेना के पायलटों की दक्षता और अनुशासन की जितनी सराहना की जाए उतना ही कम है।
राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
राफेल में उड़ान भरने से पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्वागत किया। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

