Bihar: बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 6 जिलों में येलो अलर्ट

Reena Sharma
2 Min Read

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल 5 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं।

बिहार में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के बाद कनकनी में इजाफा दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय अधिक ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। उत्तरी भागों के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सुपौल और सारण जिले में सुबह एवं देर शाम के दौरान घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर भागों में हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापामन में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्का बारिश की संभावना जताई गई है।

6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हालांकि आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जैसे-जैसे सूरज ढलेगा, कनकनी (ठंड) बढ़ेगी। रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। विभाग ने इस दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले में एक-दो स्थानों पर घने कोहरे की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article