तीन दिवसीय दौरे पर आज देवघर पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना : 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, जाने पूरा कार्यक्रम

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 24 मई को झारखंड आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट उतरेंगी वहां से वो सीधा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगी। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

स्वागत को लेकर देवघर पूरी तरह से तैयार हो चूका है। इनके आगमन को लेकर देवघर मंदिर में विशेष इंतजाम किया गया है। इनके मंदिर जाने के रुट में जगह – जगह बैरिकेडिंग की गयी है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। इनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में आम भक्तों की नो इंट्री रहेगी।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर में सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है, इसलिए तकरीबन दो घंटे 15 मिनट वह देवघर में रहेंगी। जिसमें 50 मिनट तक वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी। इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प करायेंगे और पूजा-अर्चना करवायेंगे।  इसके बाद वो 10.10 बजे वे मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, राष्ट्रपति बाबा मंदिर से 10.20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। उसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक विश्राम करने के बाद 11.10 बजे वो वापस से  देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। जहां  11.20 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची प्रस्थान करेंगी। द्रौपदी मुर्मू लगभग 12 बजे वह रांची पहुंचेंगी। यहां भी वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। रांची में ही राष्ट्रपति आज हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में उनके साथ सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि ये देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट बन जाएगा।

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। इस समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री वितरित की जाएगी। समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जायागा। बता दें कि इस समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *