झारखंड की 16 जेलों और महिला प्रोबेशन होम में कैदियों को मिलेगी लॉन्ड्री सुविधा

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड की 16 जेलों और महिला प्रोबेशन होम में बंद कैदियों को अब विशेष सुविधा मिलेगी। पहले कैदियों को अपने कपड़े हाथ से धोने पड़ते थे, लेकिन अब उनके लिए लॉन्ड्री मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे कैदियों को बेहतर स्वच्छता और सुविधा मिलेगी।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इन मशीनों की खरीद के लिए 11.48 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे राज्य की कई जेलों में कैदियों को आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।

इन जेलों और महिला प्रोबेशन होम में लगेंगी लॉन्ड्री मशीनें:

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, रांची
सेंट्रल जेल, दुमका
सेंट्रल जेल, घाघीडीह
चाईबासा जेल
साहेबगंज जेल
सिमडेगा जेल
सरायकेला जेल
जामताड़ा जेल
लातेहार जेल
लोहरदगा जेल
पाकुड़ जेल
गुमला जेल
साकची जेल, जमशेदपुर
राजमहल जेल
खूंटी जेल
घाटशिला जेल
महिला प्रोबेशन होम, नामकुम (रांची)

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....