वाराणसी में किसान न्याय रैली में बोलीं प्रियंका, UP सरकार में जनता न्याय की उम्मीद नहीं

Upendra Kr. Pandey
3 Min Read

मिरर मीडिया : किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा विमान से रविवार को वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। यहां से दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा मंदिर पहुंचीं। जगतपुर में पार्टी की किसान न्याय रैली में को संबोधित भी किया l

वहीँ इस रैली में प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी हैं। वाराणसी से ही प्रियंका औपचारिक रूप से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। रैली में अपने संबोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने मां दुर्गा के एक श्लोक से की इसके बाद योगी सरकार पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता न्याय की उम्मीद नहीं हैl

प्रियंका गांधी ने कहा, यहां जो लोग न्याय मांगते हैं, उन्हें दबाया जाता हैl चाहे हाथरस का मामला हो, चाहे उन्नाव का या अब लखीमपुर खीरी काl बीजेपी की सरकार न्याय देने में असफल हैl वाराणसी में किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और उनके सब परिवार ये कहते हैं कि, हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिएl लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में कोई नहीं दिख रहा हैl

आपको बता दें कि, वाराणसी में इस रैली का नाम पहले प्रतिज्ञा रैली’ रखा गया था, उसे अब बदलकर किसान न्याय रैली का नाम दिया गया है। शहर में कई जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के विभिन्न मार्गो पर प्रियंका के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये थेl लखीमपुर हिंसा मामले के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाते समय हिरासत में लिए जाने और करीब 2 दिनों तक पुलिस की अभिरक्षा में रहने के बाद प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा हैl प्रियंका ने अपने चुनावी अभियान के श्रीगणेश के लिए वाराणसी को यूं ही नहीं चुना है। वाराणसी जहां पीएम का चुनाव क्षेत्र होने से अहम है, वहीं पूर्वांचल के जिलों का केंद्र भी माना जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *