Super Dancer 4 की विनर बनी फ्लोरिना गोगोई, मिले इतने लाख रुपये

Amita kaushal
1 Min Read

मिरर मीडिया : मशहूर डांसिंग शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को उसका विनर मिल गया हैl कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोई ने बाकी फाइनलिस्ट को मात देते हुए ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ का खिताब अपने नाम कर लिया हैl सुपर डांसर चैप्टर 4 के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु ने फ्लोरिना गोगोई  को सुपर डांसर चैप्टर 4 की ट्रॉफी दीl वहीँ ये खिताब जितने के बाद उनके प्राइज मनी में 15 लाख रुपये मिले हैंl कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोई ने 4 अन्य दावेदारों को पिछाड़कर ट्रॉफी को अपने नाम किया हैl

फ्लोरिना गोगोई शो के शुरुआत से ही दर्शकों सहित शो के जजेस का भी दिल, जीत रही थींl फ्लोरिना गोगोई जहां शो की विनर रहीं, वहीं अपने भोलेपन से लोगों के दिलों में राज करने वाले कर्नाटक के पृथ्वीराज शो के रनरअप रहेl इसके अलावा पंजाब के संचित चनाना तीसरी पोजीशन हासिल किएl फ्लोरिना गोगोई के शानदार हुई जीत से उनके फैन्स और परिवार में जश्न का माहौल हैl फिनाले में मशहूर रैपर बादशाह और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी पहुंचे थे, जो बच्चों को देखकर काफी इंप्रेस हुएl दोनों ने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस भी कियाl

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *