जमशेेेदपुर के नए एसएसपी बने प्रभात कुमार, एम तमिल वाणन का प्रमोशन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को राज्य के 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि कई आईपीएस को प्रमोशन भी दिया। जमशेदपुर एसएसपी और रांची एसएसपी का भी तबादला किया गया है। जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन को प्रमोशन दे दिया गया है। उनको डीआईजी सीआईडी यानी अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को जमशेदपुर के नए वरीय आरक्षी अधीक्षक बनाया गया है। प्रभात कुमार जमशेदपुर में इसके पूर्व सिटी एसपी रह चुके हैं। वही पीयूष पांडेय को रामगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। कौशल किशोर को रांची का एसएसपी बनाया गया है। डीआईजी बोकारो असीम विक्रांत मिंज को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सीआईडी अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी प्रशांत सिंह को एडीजी तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *