Homeराज्यपंजाबभ्रष्टाचार में लिप्त अपने ही कैबिनेट से मंत्री को बर्खास्त किया पंजाब...

भ्रष्टाचार में लिप्त अपने ही कैबिनेट से मंत्री को बर्खास्त किया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

मिरर मीडिया : पंजाब की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने ही कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें कि मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है जिसपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं।

साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular