बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। राबड़ी देवी का दावा है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विधान परिषद में मानसून सत्र के पांचवें दिन राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर निकलीं और मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तब से ही दुनिया बनी है क्या? क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं
सम्राट चौधरी पर तीखा हमला
राबड़ी ने सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला किया और कहा, वो तो खुद बोरिंग रोड पर लड़कियों को छेड़ता था। हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं।
बीजेपी और जेडीयू पर गंभीर आरोप
राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को ट्रक से मारने के 4 प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि हमें पता है तेजस्वी को कौन मारने की साजिश रच रहा है। राबड़ी देवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी और जेडीयू से तेजस्वी को खतरा