Dhanbad: चैतुडीह में छापामारी, 500 किलो कच्चा कोयला जब्त

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

कतरास। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर चैतुडीह माइंस के पास से लगभग 500 किलो कच्चा कोयला जब्त किया गया।

जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में चैतुडीह माइंस के लगरका मौजा स्थित 9 नंबर चानक पर छापामारी की गई।

छापेमारी के दौरान करीब 500 किलो कच्चा कोयला बरामद कर कतरास थाना को सौंप दिया गया। खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने इस मामले में कतरास थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

छापामारी अभियान में कतरास थाना प्रभारी के साथ खान निरीक्षक सुमित प्रसाद और विजय करमाली भी शामिल थे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।