अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी, 43 लीटर शराब जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : अवैध शराब को लेकर आज उत्पाद विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। बोड़ाम थाना अंतर्गत लावजोड़ा हाथीखेड़ा मंदिर के आसपास व सुंदरनगर थाना अंतर्गत नीलडूंगरी में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी की गयी। जिसमें करीब 43 लीटर अवैध देशी विदेशी शराब जब्त किया गया।

2 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। मौके से कुल बीयर 25 लीटर, विदेशी शराब 9.825 लीटर, देशी शराब 7.20 लीटर जब्त किया गया है। गॉड फादर 500 एमएल की 51 पीस, किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 1 पीस, मेकडोवेल्स नंबर-1 180 एमएल की 25 पीस, स्टर्लिंग बी7 व्हिस्की 180 एमएल की 15 पीस, स्टर्लिंग बी7 व्हिस्की 375 एमएल की 5 पीस, रसीली 300 एमएल की 24 पीस बरामद की गयी है।


Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *