रेल यात्री ध्यान दें: चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 महीने तक रहेगा मेगा ब्लॉक, रद्द रहेंगी ये 14 प्रमुख ट्रेनें

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर है। अगर आप 05 जुलाई से 22 नवंबर के बीच रेल यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–कांसबहाल–धारूआडीही सेक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस रूट पर 3 घंटे का दैनिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस मेगा ब्लॉक की वजह से 14 ट्रेनें (4 एक्सप्रेस और 12 मेमू/पैसेंजर) अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट, दिन और तारीख
रविवार को रद्द रहने वाली ट्रेनें
​जुलाई से नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार (05, 12, 19, 26 जुलाई | 02, 09, 16, 23, 30 अगस्त | 06, 13, 20, 27 सितंबर | 04, 11, 18, 25 अक्टूबर | 01, 08, 11 नवंबर) को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी।
​ट्रेन नंबर 18175 – 18176: हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 68029 – 68030: राउरकेला-झारसुगुडा-राउरकेला मेमू

गुरुवार को रद्द रहने वाली ट्रेनें
​इस ब्लॉक के कारण प्रत्येक गुरुवार (09, 16, 23, 30 जुलाई | 06, 13, 20, 27 अगस्त | 03, 10, 17, 24 सितंबर | 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर | 05, 12, 19 नवंबर) को ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा।
​ट्रेन नंबर 18125 – 18126: राउरकेला-पुरी-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 18175 – 18176: हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 68029 – 68030: राउरकेला-झारसुगुडा-राउरकेला मेमू
​ट्रेन नंबर 68043 – 68044: टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू

अन्य विशिष्ट तिथियों पर रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर
यह ट्रेन जुलाई से नवंबर के बीच निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी।
​जुलाई: 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30
​अगस्त: 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27, 29
​सितंबर: 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26
​अक्टूबर: 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31
​नवंबर: 05, 07, 12, 14, 19, 21
ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर
यह ट्रेन जुलाई से नवंबर के बीच निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी।
​जुलाई: 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31
​अगस्त: 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28, 30
​सितंबर: 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27
​अक्टूबर: 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30
​नवंबर: 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22

रेलवे ने ट्रैक की सुरक्षा और सुचारू परिचालन के लिए यह मेंटेनेंस ब्लॉक लिया है। अगर आपने इस अवधि में टिकट बुक की है, तो रेलवे हेल्पडेस्क या आधिकारिक ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन जाकर परेशान न होना पड़े।

Share This Article