रेल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनबाद रेल मंडल में आज एक विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा (CIB) धनबाद, अरविन्द कुमार राम के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट धनबाद और CIB की संयुक्त टीम ने रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 23 लोगों को गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत अलग-अलग प्रकार के उल्लंघनों पर यह कार्रवाई की गई, जो इस प्रकार है:
प्रमुख गिरफ्तारियां एवं धाराएं:
🔹 धारा 144 – 06 व्यक्तियों को स्टेशन परिसर में बिना अनुमति के अवैध रूप से खाद्य पदार्थ (फल आदि) बेचते हुए पकड़ा गया।
🔹 धारा 162 – 09 व्यक्तियों को पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया।
🔹 धारा 147 – 02 व्यक्तियों को रेल पटरी को अनधिकृत रूप से पार करते हुए पकड़ा गया।
🔹 धारा 145 – 03 व्यक्तियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
🔹 धारा 159 – 03 व्यक्तियों को नो पार्किंग ज़ोन में अवैध पार्किंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों को रेसुब पोस्ट धनबाद लाया गया, जहां से उन्हें माननीय रेलवे न्यायालय, धनबाद में पेश किया गया।

