रामगढ़ जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न, 3 साल पूरा कर चुके लिपिकों की सूची तैयार करने का निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़ में सोमवार शाम जिला समाहरणालय सभागार में जिला स्थापना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त Rituraj ने की। बैठक शाम करीब 5 बजे शुरू हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के डीडीओ (ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों की सेवा अवधि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लिपिकों का कार्यकाल 3 वर्ष पूरा हो चुका है, उनकी अलग सूची तैयार की जाए। वहीं जिन कर्मियों का कार्यकाल अभी 3 वर्ष से कम हुआ है, उनकी भी अलग सूची बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूची तैयार करने का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। बैठक में जिले के सभी विभागों के डीडीओ उपस्थित रहे और स्थापना संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....