रामगढ़। आगामी बकरीद पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रामगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस केंद्र, रामगढ़ में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति एवं संभावित उपद्रव से निपटने के लिए गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को विशेष ब्रीफिंग दी गई।
यह ब्रीफिंग अकरम राजा द्वारा की गई। उन्होंने पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

