HomeJharkhand NewsRamnavmi : जय श्रीराम के जयघोष से चारों दिशाएं गुंजायमान, लौहनगरी में...

Ramnavmi : जय श्रीराम के जयघोष से चारों दिशाएं गुंजायमान, लौहनगरी में रामनवमी की धूम, मंदिरों में उमड़ी भीड़

डिजिटल डेस्क । जमशेदपुर : Ramnavmi बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लौहनगरी में इस उत्सव को लेकर शहर से लेकर गांवों तक महावीर मंदिरों को सजाया गया है। भालूबासा के बजरंगबली मंदिर, मानगो के हनुमान मंदिर की सजावट मनमोहक है। शहर के बिष्टुपुर राम मंदिर में भी बहुत ही भव्य तरीके से रामनवमी मनायी जा रही है। घरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। ध्वजारोहण किया जा रहा है। हर गली-मोहल्ला केसरिया रंग से सजा-धजा है। जय श्रीराम के जयघोष चारों दिशाओं में गुंजायमान है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों को भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में घंटियों और शंख की गूंज सुनाई दे रही है। कतारबद्ध होकर श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है। कई जगहों पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

वहीं नवरात्र को लेकर भी मंदिरों में भक्तों को भीड़ रही। मंदिरों में नवमी पर कंजिकाएँ पूजी गयी। इसमें कन्याओं को भोग लगाया गया। मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि नवमी के दिन सिद्धिदायिनी मां यानी सिद्धियों को देने वाली सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी आराधना से भक्तों को समस्त सिद्धियां व नवनिधियों की प्राप्ति होती हैं। वसंत नवरात्र की इस नवमी का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे राम नवमी कहा जाता है और इस दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। मंदिरों में देवी सिद्धिदात्री के साथ भगवान राम की भी पूजा की गई।

Most Popular