मिरर मीडिया : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट को आज सुबह ही डिलीवरी के लिए रणबीर कपूर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं रणबीर पापा बनकर बेहद खुश हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया।