
Ranchi: मंत्री हफीजुल के बयान के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन कर,आक्रोश प्रदर्शन सभी जिलों में कर विरोध जता रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर एक बार राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधता। भाजपा द्वारा मंत्री हफीजूल हसन की बर्खास्तगी को लेकर हो रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन का बयान राज्य को सांप्रदायिक की आग में धकेलने का प्रयास है. सरकार के मंत्री संविधान का शपथ लेते हैं. लेकिन, जो मंत्री संविधान का शपथ लेकर यह कहता है कि संविधान से ऊपर शरिया है, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
कहा कि मंत्री जी यहीं पर नहीं रुके,उन्होंने तो खून खराबे की बात भी कर डाली है। मंत्री का ही बयान है जो मीडिया में जोर शोर से वायरल हो रहा जिसमे उन्होंने कहा है कि मुसलमान कब्र में नहीं है,सब्र में है।सड़क पर उतर गया तो खून खराबा होगा। मरांडी ने कहा कि ये उनकी भाषा है जिनकी पार्टी और गठबंधन के नेता पॉकेट में संविधान लेकर घूमते है,संविधान बचाने की बात करते हैं। कहा कि मंत्री के संविधान विरोधी बयान के बाद कांग्रेस और झामुमो की चुप्पी यह बता रही कि इसमें उनकी सहमति है। तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में यह इंडी गठबंधन अंधा हो चुका है।
आज राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति का ही परिणाम है कि बार बार सनातन पर्व त्यौहार रामनवमी,शिवरात्रि,दशहरा,सरस्वती पूजा,सरहुल में पत्थरबाजी,दंगा,फसाद, जैसी घटनाएं बार बार हो रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता को सावधान और जागरूक रहने की जरूरत है नहीं तो ये सत्ता भोगी और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे लोग झारखंड में भी मुर्शिदाबाद जैसी घटना करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस झामुमो ने बार बार संविधान की मर्यादाओं को तार तार किया है। कहा कि ऐसे मंत्री को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए।
Ranchi News