वर्कर्स कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन : छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, सादगी से होली मनाने का लिया संकल्प

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरूवार को वाणिज्य विभाग की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ”होली-रंगों का त्योहार”। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ बच्चों ने होली सादगी और अच्छे से मनाने का संकल्प भी लिया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्यारह प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर मनीषा और मुस्कान, द्वितीय स्थान पर अनु गुप्ता और रोशनी कुमारी तथा तृतीय स्थान दो प्रतिभागियो के गृप को सयुंक्त रूप से दिया गया। जिसमें एक गृप मे अमृताशु, शैलेश, शेखर, अनिमेष और दूसरे में रिती और शोभा थे। निर्णायक मंडल में प्राे. प्रियंका और प्राचार्य डा. एस. पी. महालिक थे। प्रतियोगिता में कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डा. वी. के. मिश्रा तथा सभी शिक्षक डॉ ऐ. के. सिंह, डॉ ऐ. सी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ संजू, डॉ मीतू आहूजा उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *