चूल्हे की आग से झुलसी महिला, SNMMCH में भर्ती, इलाज जारी

Anupam Kumar
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: पाथरडीह की रहने वाली 44 वर्षीय जोशना देवी शनिवार सुबह घर में रखे चूल्हे की चपेट में आ गई। इस हादसे में वह करीब 27 प्रतिशत झुलस गईं।

चूल्हे के पास बैठने के दौरान लगी आग

जोशना देवी के पति रामेश्वर रवानी, जो पेशे से ठेकेदार हैं, उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब यह घटना हुई। उस वक्त उनकी पत्नी चूल्हे के पास बैठी थीं। अचानक उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं।

SNMMCH में चल रहा इलाज

परिजनों ने तुरंत उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है, लेकिन आगे की देखभाल जरूरी होगी। परिवार इस घटना से सदमे में है और जोशना देवी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

Advertisement
Share This Article