December 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

तोपचांची अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा

1 min read

धनबाद : लगातार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ़ एसीबी की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला तोपचांची से आया है जहां तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को धनबाद की एसीबी टीम ने गुरुवार को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद तोपचांची अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपना-अपना दफ्तर छोड़ बाहर भाग गए। मामला नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट धनबाद भू-अर्जन कार्यालय को सौंपने को लेकर था।
वहीं एसीबी डीएसपी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को पांच हज़ार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर शरद कुमार महतो की जमीन अधिग्रहित की जा रही थी। जिसे लेकर धनबाद भू-अर्जन कार्यालय से जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई थी। रिपोर्ट सौंपने के एवज में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा दस हज़ार रूपये की मांग कर रहे थे।
बता दें कि गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को धनबाद लेकर आई है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.